कोमल विचार

🚩 गौ सेवा संस्थान - गौ माता की सेवा ही परम धर्म है | चारा दान करें | एक गाय गोद लें | स्वयंसेवी कार्यक्रम में शामिल हों 🚩

श्री गो महिमा कथा एवं गौशाला उद्घाटन

शिवाश फाउंडेशन का 5वां स्थापना दिवस 🌸

🙏 श्री गो महिमा कथा एवं गौशाला उद्घाटन 🙏

📅 कथा दिवस : 3️⃣ से 5️⃣ अक्टूबर 2025

🕛 समय : दोपहर 12 बजे – शाम 4 बजे

🐄 गौशाला उद्घाटन : 5 अक्टूबर 2025 | प्रातः 11 बजे

🎶 विशेष आयोजन – बृज रस रास उत्सव

✨ दिनांक : 4 अक्टूबर 2025

⏰ समय : शाम 7 बजे – रात्रि 11 बजे

🎵 संगीतमय भजन संध्या | रास लीला | झांकी दर्शन

🌼 संत दर्शन एवं आशीर्वचन

देशभर के पूज्य संतों की दिव्य उपस्थिति 🙌

💫 गो महिमा कथा से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और हर संकट का समाधान प्राप्त होगा।

📍स्थान : शिवाश फाउंडेशन परिसर

👉 आइए, गोसेवा और भक्ति के इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।

PH: 7906502404

पृथ्वी को धारित करने वाले सात दिव्य तत्वों का संदेश

पृथ्वी को धारण करने वाले सात तत्व जिनकी वजह से सनातन धर्म युगों युगों से है और सदा रहेगा भी।
“गोभिर्विप्रैश्च वेदैश्च , सतीभिः सत्यवादिभिः l
अलुब्धैर्दानशीलैश्च , सप्तभि धार्यते मही।।”
गाय, ब्राह्मण, वेद , सती स्त्री ,सत्यवादी इंसान , निर्लोभी और दानी इन सात की वजह से ही पृथ्वी टिकी हुई है ।
इसमें प्रमुख ध्यान देने की बात यह है कि प्रथम तत्व गाय है और गाय के सुरक्षित रहने पर ही शेष तत्व सुरक्षित रह सकते हैं इसलिए सबको प्रयास कर गाय को सुरक्षित करने के लिए गोवंश के संवर्धन एवं संरक्षण में जुट जाना चाहिए।
जय गोमाता जय गोपाल 👏

शिवांश फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्मृति स्वास्थ्य शिविर की झलकियाँ

श्री गौलोक वासी माता सिंघारी देवी जी की चतुर्थ पुण्य तिथि पर शिवांश फाउंडेशन व रोटरी क्लब आगरा नियो के सयुक्त तत्वावधान में16 मई को आयोजित समाज को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर की झलकियाँ! शिविर में लगभग 415 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व निशुल्क दवा वितरण किया गया ! कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य श्री अजीत महापात्र जी भाई साहब ( अखिल भारतीय संयोजक गौ सेवा गतिविधि , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ )ने गौ पूजन करके किया ।

प्रमुख सचिव अमित घोष जी का शिवांश फाउंडेशन मुख्यालय पर आगमन एवं गौपूजन

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार श्री अमित घोष जी का शिवांश फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय एवं मेरे आवास गाँव अंगूठी आगमन हुआ । शिवांश गौशाला का अवलोकन कर गौपूजन किया और शिवांश फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम का उत्साह वर्धन किया । साथ में पूरी जिला प्रशासन की टीम उपस्थित रही । आप सभी का हृद्धय की गहराई से आभार 🙏.

धौराऊ गौशाला निर्माण में तेजी—अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के निर्देश

आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन धौराऊ गौशाला में चल रहे निर्माण कार्य को देखकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अलावा अन्य जन भी उपस्थित रहेl