कोमल विचार

🚩 गौ सेवा संस्थान - गौ माता की सेवा ही परम धर्म है | चारा दान करें | एक गाय गोद लें | स्वयंसेवी कार्यक्रम में शामिल हों 🚩

About Us

About Us

संक्षिप्त परिचय

शिवांश फाउण्डेशन ट्रस्ट की स्थापना दिनांक 5 अक्टूबर 2020 को विभिन्न सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए की गई जिनमें 7 विषय- 1. गौ सेवा 2. भोजन सेवा 3. जल सेवा 4. स्वास्थ्य सेवा 5. वृद्ध जन सेवा 6. शिक्षा सेवा 7. आध्यात्मिक धर्म जागरण प्रमुख हैं उपरोक्त विषय को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में शिवांश फाउंडेशन द्वारा आगरा जिला की लगभग 15 सरकारी एवं संस्थागत गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है जिनमें लगभग 7,000 गौ वंश संरक्षित है। तथा शिवांश फाउंडेशन द्वारा विशेष संस्थाओं के साथ मिलकर कई निराश्रित गौ वंश चिकित्सालयों का संचालन भी किया जा रहा है शिवांश फाउंडेशन द्वारा आगरा में संचालित दो गौ एम्बुलेंसों द्वारा घायल व बीमार गौ वंश को इलाज के लिए विभिन्न गौ चिकित्सालयों में पहुँचाया जाता है। वर्ष 2022 में गायों में एक विशेष रोग लम्पी आने पर शिवांश फाउंडेशन द्वारा कई स्थानों पर अस्थाई आईसोलेशन सेन्टर स्थापित कर लगभग 5000 से अधिक गौ वंश का उपचार कराया गया और सैकड़ों की संख्या में मृत गौ वशं को सम्मान पुर्वक भूमिगत समाधी प्रदान की गई। इसके अलावा शिवांश फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 में आई कोरोना बीमारी के दौरान जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क भोजन प्रदान कराने का प्रकल्प शुरू किया जिसमें प्रतिदिन भोजन पैकेट का वितरण किया जाता रहा बाद में इस प्रकल्प को “माता सिंघारी देवी की रसोई” के नाम से स्थाई प्रकल्प के रूप परिवर्तित कर दिया गया जहाँ आज भी जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है एवं शिवांश फाउंडेशन द्वारा जरूरत मंद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कक्षाओं एवं प्रतियोगताओं की निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था रहती है एवं जरूरत मंद बच्चों के स्कूल फीस व पाठयक्रम सामग्री की व्यवस्था की जाती है। इस के साथ-साथ शिवांश फाउंडेशन द्वारा धर्मिक जागरण कार्यक्रम जैसे- सामुहिक हनुमान चालिसा का पाठ, श्री सुन्दर काड का पाठ, गौ पुजन एव गौ आरती का कार्यक्रम, गौ माता के लिए 56 भोग का कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जाता रहता है। शिवांश फाउंडेशन द्वारा विशिष्ठ लोगों के साथ मिलकर कई प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं पुनः मूर्ती स्थापना का कार्य एवं नये मंदिरों का निर्माण समय-समय पर होता रहता है। जल सेवा के संकल्प को पुरा करते हुए शिवांश फाउंडेशन द्वारा शीतल जल प्याऊ का संचालन रहता है। स्वास्थ सेवा को ध्यान में रखते हुए शिवांश फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर मेडिकल कैम्प एवं रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है।

भविष्य की योजनायें

निकट भविष्य में शिवांश फाउंडेशन निराश्रित गौ वंश के लिए सभी आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित मल्टिस्पेशियलिटी गौ चिकित्सालय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है जिसके परिणाम स्वरूप आप लोग अपने शहर आगरा में इस प्रकल्प को शीघ्र ही पूरा होता हुआ देख पायेंगें जिसमें शिवांश फाउंडेशन का प्रयास रहेगा के आस-पास के क्षेत्र में कोई भी निराश्रित गौ वंश अच्छी चिकित्सा के अभाव में प्राण न त्यागे ।

शिवांश फाउंडेशन

Bank Details

A/c – 50200053147140

A/c Holder – SHIVANSH FOUNDATION

Bank Name – HDFC BANK

IFSC Code – HDFC0003696

Branch Name – SHASHTRIPURAM AGRA