संस्थापक अध्यक्ष
श्री इन्द्रेश प्रताप सिंह
संस्थापक उपाध्याय
श्रीमती प्रमुग्धा सोलंकी
पता: C/o शिवांश फ़ाउंडेशन, गाँव अंगूठी, पोस्ट बिचपुरी, आगरा
ईमेल: indresh.pratapsingh4@gmail.com
फ़ोन नंबर: 7906502404,9927000636
- DOB: 1/माच/1983
- Education: M.Sc Agriculture, SubjectAgriculture Extension and Communication
सूक्ष्म परिचय
श्री इन्द्रेश प्रताप सिंह ने वर्ष 2000 से 2004 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में इकाई प्रमुख के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2005 से 2016 तक स्टेट बैंक ऑफ़ पटियाला में कृषि अधिकारी के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2008 से 2018 तक भारत विकास परिषद उत्तराखंड प्रांत में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्ष 2014 से 2018 तक प्रांतीय संयोजक के दायित्व का निर्वहन किया 2017 में आपने बैंक के मुख्य प्रबंधक के पद एवं दायित्व से त्यागपत्र देकर स्वयं को पूर्णतः गौसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वर्तमान में विभाग आयाम प्रमुख गौ सेवा एवं गौ संबर्धन, गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष 2020 में आपने अपनी पत्नी श्रीमती प्रमुग्धा सोलंकी के साथ मिलकर शिवांश फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की, जो वर्तमान में अनेक सेवा कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। शिवांश फ़ाउंडेशन द्वारा आगरा ज़िला की लगभग कई गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है जिनमे लगभग 7,000 गौ वंश संरक्षित है तथा शिवांश फ़ाउंडेशन द्वारा निराश्रित गौ वंश चिकित्सालय का संचालन भी किया जा रहा है जिसमें दो गौ एम्बुलेंसों द्वारा घायल व बीमार गौ वंशों को इलाज के लिए लाया जाता है। शिवांश फ़ाउंडेशन द्वारा ज़रूरत मंद लोगों को निशुल्क भोजन के लिए “माता सिंघारी देवी की रसोई” के नाम से प्रकल्प चलता है एवं शिवांश फ़ाउंडेशन द्वारा ज़रूरत मंद विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9-12 तक की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था है।